एनईईटी मामले में लीपापोती शुरू, पेपर लीक नहीं हुआ तो बिहार से 13 अरेस्ट क्यों?: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनईईटी यूजी-2024 को लेकर कहा है, "मोदी सरकार ने शिक्षा मंत्री और एनटीए द्वारा मामले में लीपापोती शुरू करवा दी है।" खरगे ने कहा, "अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो बिहार में 13 आरोपियों को गिरफ्तार क्यों किया गया है?" कांग्रेस ने मामले में उच्चतम न्यायालय की निगरानी में फॉरेंसिक जांच की मांग की है।