एनएचआरसी ने दिल्ली में हुए ऐसिड अटैक मामले में दिल्ली सरकार व पुलिस आयुक्त को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली में हुए ऐसिड अटैक मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार, मुख्य सचिव व पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजा है और 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। एनएचआरसी ने कहा, "रिपोर्ट में कानून का उल्लंघन कर प्रतिबंधित पदार्थ की बिक्री के लिए ज़िम्मेदार व्यक्तियों व पुलिस की कार्रवाई का विवरण शामिल होना चाहिए।"