एनएचआरसी ने महिलाओं को नग्न कर परेड कराए जाने के मामले में मणिपुर सरकार को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के वीडियो को लेकर गुरुवार को राज्य सरकार व पुलिस को नोटिस भेजा। एनएचआरसी ने राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक से 4 सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बकौल एनएचआरसी, वह ऐसी घटनाओं पर सरकार द्वारा उठाए गए प्रस्तावित कदमों को जानना चाहता है।