एनएचआरसी ने मानव बलि मामले में केरल सरकार को नोटिस जारी कर मांगी रिपोर्ट
एनएचआरसी ने केरल में दो महिलाओं की बलि के मामले का संज्ञान लेते हुए शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा, "राज्य अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार है...और उन्हें ऐसी कुप्रथाओं से बचाने के अपने दायित्व से इनकार नहीं कर सकता है।"