एनएफएसए के तहत मिलने वाले अनाज में 20-25% मात्रा मिलेट की हो: पीएम से पत्र में बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मिलेट फसलों के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। बघेल ने लिखा, "राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत बंटने वाले अनाज, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम और महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिए जा रहे पोषण आहार में 20-25% मात्रा मिलेट फसलों की हो।"