एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को फोन टैपिंग मामले में मिली ज़मानत
एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों के कथित अवैध फोन टैपिंग से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को ज़मानत दे दी। इससे पहले ईडी ने मामले में चित्रा की ज़मानत याचिका पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि वह इस केस में आपराधिक साज़िश की 'मास्टरमाइंड' थीं।