एनएसई को-लोकेशन केस में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर पांडे से ईडी ने 3 घंटे तक की पूछताछ
ईडी ने सोमवार को एनएसई को-लोकेशन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से 3-घंटे तक पूछताछ की। उन्हें मंगलवार को भी ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है, सोमवार को दिल्ली के एक कोर्ट ने एनएसई की पूर्व एमडी व सीईओ चित्रा रामकृष्ण की रिमांड 4-दिन के लिए बढ़ाई थी।