एनएसई फोन टैपिंग मामले में ईडी ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे को किया अरेस्ट
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों के कथित अवैध फोन टैपिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी पांडे 30 जून को रिटायर हुए थे। उन्होंने महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रुप में भी काम किया था।