एनएसए अजीत डोभाल ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के किए दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शनिवार को उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। एनएसए डोभाल का मंदिर में दर्शन करने का एक वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोभाल रविवार सुबह मंदिर की भस्म आरती में भी शामिल हुए व उन्होंने महाकाल मंदिर के नए कॉरिडोर का भी दौरा किया।

Load More