एनकाउंटर के डर से बुर्का पहनकर दिल्ली के कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा वॉन्टेड बदमाश

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में बुधवार को एक वॉन्टेड बदमाश बुर्का पहनकर सरेंडर करने पहुंचा। दिल्ली में एक व्यापारी के घर के बाहर गोलीबारी करने व ₹15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी 25-वर्षीय सोहेल खान बुलंदशहर (यूपी) का निवासी है। सोहेल ने कोर्ट में कहा कि उसे डर था कि दिल्ली पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।

Load More