एनकाउंटर करने में बिज़ी थी पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोर ने लूट ली मोबाइल की दुकान
गाज़ियाबाद में पुलिस के दो बदमाशों के साथ एनकाउंटर में व्यस्त रहने के दौरान एक चोर 400 मीटर दूर मोबाइल की दुकान में घुस गया और वहां से ₹6 लाख के फोन व ₹20,000 नकद चोरी कर फरार हो गया। CCTV फुटेज में अज्ञात चोर कैद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।