एनकाउंटर करने वालों को ओलंपिक्स में भेजो, गोल्ड मेडल दिला देंगे: बहराइच एनकाउंटर पर ओवैसी
बहराइच (यूपी) में राम गोपाल मिश्रा नामक युवक की हत्या के आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली मारे जाने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "एनकाउंटर करने वालों को ओलंपिक्स में भेजो, भारत को गोल्ड मेडल दिला देंगे।" उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है कि नेटफ्लिक्स पर कोई फिल्म चल रही है...मज़ाक बनाकर रख दिया है।"