एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी ने बताई थी अपनी आखिरी इच्छा, वीडियो हुआ वायरल
भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी आखिरी इच्छा बता रहे हैं। भरत कहते दिखे, "मेरी इच्छा है कि मेरे बलिदान के बाद मेरे शरीर को मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दान कर दिया जाए। इसमें पहली प्राथमिकता इंडियन आर्मी है। इसके बाद प्रशासन का नंबर आता है।"