एनकाउंटर के दौरान जवान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी को किया वीडियो कॉल; कहा- सरेंडर कर दे
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। हालांकि, एनकाउंटर के दौरान सेना के एक जवान ने एक आतंकी को वीडियो कॉल कर कहा था, "यार, मैं बोल रहा हूं कि सरेंडर कर दे।" आतंकी द्वारा फायरिंग का ज़िक्र किए जाने पर जवान ने कहा, "अरे दोस्त नहीं करेंगे।"