एनजीटी ने हरियाणा के 2 ज़िलों के 343 स्टोन क्रशर पर लगाया ₹70 करोड़ का जुर्माना
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने स्टोन क्रशर्स के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान से जुड़े एक मामले पर सुनवाई करते हुए महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी ज़िले (हरियाणा) के 343 स्टोन क्रशर पर ₹70 करोड़ जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने हरियाणा के हेल्थ डायरेक्टर जनरल को इन ज़िलों के स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।