एनडीआरएफ ऑपरेशन गंगा में हुआ शामिल, यूक्रेन में भारतीयों के लिए भेजी राहत सामग्री
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा में एनडीआरएफ भी शामिल हो गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, "एनडीआरएफ ने यूक्रेन में भारतीय छात्रों के लिए कंबल, स्लीपिंग मैट...अन्य राहत सामग्री भेजी है।" बकौल मंत्रालय, "राहत सामग्री बुधवार सुबह...भारतीय वायु सेना की एक उड़ान के ज़रिए भेजी गई है।"