एनडीए की जीत के बाद छत्तीसगढ़ में शख्स ने उंगली काटकर मंदिर में देवी काली को चढ़ाई
'इंडिया टुडे' के मुताबिक, लोकसभा चुनाव-2024 में एनडीए की जीत के बाद 4 जून को छत्तीसगढ़ में एक 30-वर्षीय शख्स ने अपनी उंगली काटकर मंदिर में देवी काली को चढ़ा दी। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने इसके बाद कपड़ा बांधकर खून को रोकने की कोशिश की लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए और उसकी हालत स्थिर है।