एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, कहा- सरकार तो बनेगी ही
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू सांसद संजय कुमार झा भी पहुंचे हैं। इस दौरान नीतीश ने पत्रकारों से कहा, "सरकार तो बनेगी ही।" वहीं, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए की बैठक से पहले कहा, "मैंने देश में बहुत राजनीतिक बदलाव देखे हैं...हम एनडीए में हैं।"