एनडीए की बैठक से पहले जेडीयू ने की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
दिल्ली में बुधवार शाम होने वाली एनडीए की बैठक से पहले जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल होंगे। जेडीयू बैठक में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन पत्र सौंपेगी...विशेष राज्य के दर्जे के बिना बिहार का विकास असंभव है।"