एनडीए के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी जेडीयू: बिहार के सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उनका समर्थन करने का एलान किया है। नीतीश ने ट्वीट किया, "धनखड़ जी को एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत है। जेडीयू धनखड़ जी का समर्थन करेगी। उन्हें शुभकामनाएं।"