एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी वहां मौजूद थे।