एनडीए के सीट बंटवारे से नाराज़गी की खबरों के बीच कुशवाहा से मिले बीजेपी के बिहार प्रभारी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए की तरफ से बिहार में एक सीट मिलने के बाद नाराज़ बताए जा रहे आरएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने मुलाकात की है। तावड़े ने मुलाकात के बाद कहा कि पहले से ही आरएलएम को लोकसभा व बिहार विधान परिषद की 1-1 सीट देना तय था।