एनडीए में नीतीश जी की नीतियों पर काम जारी रहा तो उनका विरोध आगे भी करते रहेंगे: चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने पर कहा है, "हमारे लिए यह खुशी की बात है कि एनडीए की सरकार बिहार में लौट रही है।" उन्होंने आगे कहा, "नीतीश जी का नीतिगत विरोध था और संभवत: अगर आगे भी उनकी ही नीतियों पर काम हुआ तो यह विरोध जारी रहेगा।"