एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद आडवाणी व जोशी से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 'भारत रत्न' व बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। पीएम ने इसके बाद बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी के घर जाकर भी उनसे मुलाकात की। गौरतलब है, नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Load More