एनडीटीवी-सीएसडीएस लोकनीति के सर्वे में राजस्थान सरकार के प्रदर्शन को कैसा मानते हैं लोग?
'एनडीटीवी-सीएसडीएस लोकनीति' के सर्वे के अनुसार, राजस्थान में 43% लोग राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन से 'पूरी तरह संतुष्ट' हैं। सर्वे के मुताबिक, 28% लोग राज्य सरकार के प्रदर्शन से 'कुछ हद तक संतुष्ट' हैं जबकि 10% लोग 'कुछ हद तक असंतुष्ट' हैं। इसके अलावा 14% लोग राज्य सरकार के प्रदर्शन से 'पूरी तरह असंतुष्ट' हैं।