एनपीसीआई ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बनाया यूपीआई सेफ्टी ऐम्बैसडर
डिजिटल भुगतान प्लैटफॉर्म्स पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को 'यूपीआई सेफ्टी ऐम्बैसडर' के रूप में नियुक्त किया है। एनपीसीआई ने 'X' पर पंकज का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह लोगों से 'ज्ञान से और ध्यान से' डिजिटल पेमेंट करने की अपील करते नज़र आ रहे हैं।