एनबीए लेजेंड लेब्रोन जेम्स के 18 वर्षीय बेटे ब्रॉनी को प्रैक्टिस के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट
एनबीए लेजेंड लेब्रोन जेम्स के 18-वर्षीय बेटे ब्रॉनी को यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में सोमवार को प्रैक्टिस करने के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया। वह अपने कॉलेज के पहले बॉस्केटबॉल सीज़न को लेकर तैयारी करने के दौरान कोर्ट में गिर गए थे। ब्रॉनी के घरवालों ने बयान जारी कर कहा, "उनकी हालत स्थिर है और वह अब आईसीयू से बाहर है।"