एनर्जी कंपनी NTPC रिन्यूएबल में ₹20,000 करोड़ निवेश करेगी सरकार, जानें क्या होगा फायदा
केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में एनटीपीसी की रिन्यूएबल विंग एनटीपीसी ग्रीन में ₹20,000 करोड़ के निवेश को मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को ₹7,000 करोड़ का सहयोग देने का भी फैसला किया है। बकौल रिपोर्ट, इस निवेश से रिन्यूबल प्रोजेक्ट्स के तेज़ विकास में मदद मिलेगी।