एनवीडिया के कई कर्मचारी बने मिलियनेयर, काम के घंटों के कारण नहीं खर्च कर पा रहे पैसे
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एनवीडिया के स्टॉक की कीमत में 2019 की शुरुआत से 3,776% वृद्धि आई है जिससे उसके कई कर्मचारी मिलियनेयर बने हैं लेकिन उनके पास काम की व्यस्तता के कारण पैसे खर्च करने का समय नहीं है। पूर्व व मौजूदा कर्मचारियों के मुताबिक, एनवीडिया में काम के घंटे थका देने वाले और काफी तनावपूर्ण होते हैं।