एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्ज़न से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत
एनवीडिया ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप चीन के बाज़ार में भेजे जाने से इनकार किया है। एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने 'ब्लूमबर्ग' से कहा, "किसी भी एआई चिप के डायवर्ज़न का कोई सबूत नहीं है। ये बहुत बड़े सिस्टम हैं। ग्रेस ब्लैकवेल सिस्टम लगभग 2 टन का है और इसलिए...आप इसे जेब या बैग में नहीं रख सकते।"