एनवायरो इंफ्रा के शेयर में आई बंपर तेज़ी, ₹411 करोड़ के प्रोजेक्ट के दम पर 11% तक चढ़ा

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को कारोबार के दौरान 11% तक की बढ़त दिखी और बीएसई पर शेयर ₹170 के हाई तक गया। शेयरों में यह तेज़ी कंपनी को बिहार में सीवरेज़ नेटवर्क के लिए ₹411.08 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद आई है। गौरतलब है, पिछले 6 माह में यह शेयर 35.57% गिरा है।

Load More