एनवाईएफसीसी अवॉर्ड में 'आरआरआर' के निर्देशक राजामौली की स्पीच का वीडियो हुआ वायरल
निर्देशक एस.एस. राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल (एनवाईएफसीसी) अवॉर्ड्स में फिल्म 'आरआरआर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। इस जीत पर राजामौली द्वारा दी गई स्पीच वायरल हो रही है जिसमें वह कह रहे हैं कि वह चाहते थे कि यह फिल्म देखकर लोगों को 'सच्ची खुशी' मिले। उनके भाषण के दौरान लोगों ने तालियां भी बजाईं।