एनवीडिया ने पेश की 'दुनिया की सबसे शक्तिशाली' एआई चिप
एनवीडिया ने नई जीबी200 ग्रेस ब्लैकवेल सुपरचिप पेश की है। कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चिप है और इसका परफॉर्मेंस उनकी पिछली चिप के मुकाबले 30 गुना ज़्यादा बेहतर है। एनवीडिया के मुताबिक, यह चिप पिछली चिप के मुकाबले लागत और ऊर्जा खपत को 25 गुना तक कम कर सकती है।