एनसीईआरटी की नई किताब में शामिल किए गए भारतीय प्रतिरोध के कई अध्याय
एनसीईआरटी ने कक्षा-9 की सोशल साइंस की किताब का नया पार्ट 2 जारी किया है। इसमें 1000 से 1700 ईसवी के बीच अरब, तुर्क, मुगल और यूरोपीय शक्तियों के खिलाफ हुए कई प्रतिरोधों का उल्लेख है। किताब में रानी नाइकी देवी जैसी कम चर्चित महिला शासकों और 1669 में मुगल साम्राज्य के खिलाफ जाटों के विद्रोह का वर्णन है।