एनसीपी के अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने की शरद पवार से मुलाकात

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने सोमवार को एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार से उनके आवास 'सिल्वर ओक' पर मुलाकात की। भुजबल ने 'आजतक' से कहा कि उनकी आरक्षण को लेकर पवार से बातचीत हुई है। गौरतलब है, भुजबल ने एक दिन पहले आरक्षण के मुद्दे पर शरद पवार को घेरा था।

Load More