एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात
एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शुक्रवार को उनके बंगले पर मुलाकात की। वहीं, मुख्यमंत्री पद न मिलने की आशंका के चलते शिंदे की नाराज़गी के सवाल पर जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "कोई भी उनका चेहरा देखकर कैसे बता सकता है कि वह नाराज़ हैं या खुश हैं।"