एनसीपी नेता ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- आधार कार्ड में हो ब्लड ग्रुप की जानकारी

एनसीपी नेता दीपक मानकर ने प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर आधार कार्ड में ब्लड ग्रुप की जानकारी शामिल करने पर विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "आधार कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज़ है जिसका इस्तेमाल कई सेवाओं में होता है। ऐसे में इसमें ब्लड ग्रुप की जानकारी जोड़ने से आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी।"

Load More