एनसीपी में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान, बांद्रा पूर्व से मिला टिकट
मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ज़ीशान सिद्दीकी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए है। वहीं, एनसीपी ने ज़ीशान को बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार बनाया है। ज़ीशान वरिष्ठ राजनेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं जिनकी इस महीने की शुरुआत में मुंबई में हत्या कर दी गई थी।