एनसीईआरटी ने 11वीं के सिलेबस से हटाया देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आज़ाद का उल्लेख
एनसीईआरटी ने 11वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस की किताब से स्वतंत्रता सेनानी व देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का उल्लेख हटा दिया है। इसके अलावा किताब से जम्मू-कश्मीर के सशर्त विलय से संबंधित अनुच्छेद-370 का उल्लेख भी हटाया गया है। एनसीईआरटी ने बताया कि पाठ्यक्रम में हुए सभी अपडेट पिछले साल तैयार किए गए थे।