एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की किताब से हटाए बाबरी मस्जिद और हिंदुत्व से जुड़े संदर्भ
एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की किताब में बाबरी मस्जिद से जुड़े संदर्भों को हटाया है। किताब से हिंदुत्व की राजनीति, 2002 के गुजरात दंगों और अल्पसंख्यकों से जुड़े कुछ संदर्भ भी हटाए गए हैं। गुजरात दंगों को लेकर इसमें '1,000 से अधिक मुसलमानों की हत्या' की जगह '1,000 से अधिक लोगों की हत्या' कर दिया गया है।