एनसीईआरटी पैनल ने की स्कूली किताबों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के एक पैनल के चेयरमैन सीआई आईज़ैक ने बताया है कि पैनल ने एनसीईआरटी की स्कूली किताबों में अब 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने की सिफारिश की है। आईज़ैक ने बताया कि पैनल ने किताबों में प्राचीन इतिहास की जगह क्लासिकल हिस्ट्री लाने का भी प्रस्ताव दिया है।