एनसीएलएटी करेगा प्रतिस्पर्धा आयोग के ₹1,338 करोड़ के जुर्माने पर गूगल की अपील पर सुनवाई

नैशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) गूगल पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा लगाए गए ₹1,337.76 करोड़ के जुर्माने के खिलाफ कंपनी की अपील पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। आयोग ने गूगल पर यह जुर्माना बाज़ार में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करने को लेकर लगाया है। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने गूगल को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है।

Load More