एनसीएलटी का आदेश ऐतिहासिक: दिवालिया प्रक्रिया याचिका मंज़ूर होने पर गो फर्स्ट के सीईओ
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) द्वारा गो फर्स्ट की स्वैच्छिक दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने की याचिका मंज़ूर किए जाने को लेकर एयरलाइन के सीईओ कौशिक खोना ने कहा है कि यह ऐतिहासिक आदेश है। बकौल खोना, यह आदेश समय पर आया है। एनसीएलटी ने गो फर्स्ट के परिचालन के लिए अभिलाष लाल को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है।