एनसीएलटी ने फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का दिया आदेश
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के नेतृत्व में ऋणदाताओं के एक संघ को कर्ज़ में डूबे फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी है। ट्रिब्यूनल ने बीओआई की याचिका पर एमेज़ॉन की आपत्ति को भी खारिज किया। एमेज़ॉन ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया को 'दुर्भावनापूर्ण' बताया था।