एनसीडब्ल्यू ने ऐक्टर के रेप सीन वाले बयान पर लिया संज्ञान, केस दर्ज करने का दिया निर्देश
अभिनेता मंसूर अली खान के 'रेप सीन' वाले कमेंट का राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के डीजीपी को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। एनसीडब्ल्यू ने 'X' पर लिखा, "हम इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर काफी चिंतित हैं।" बकौल एनसीडब्ल्यू, ऐसी टिप्पणियां महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देती हैं।