एनसीडब्ल्यू शिकायत मिलने पर भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही: मणिपुर की घटना पर स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को 38 दिन पहले ही मिल गई थी। उन्होंने कहा, "एनसीडब्ल्यू हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। मैंने मणिपुर डीजीपी को पत्र लिखा है। मैं परसों मणिपुर जाकर पीड़िताओं से मिलना चाहती हूं।"