एनसीपी के भ्रष्टाचारी नेता बीजेपी की वॉशिंग मशीन में चले गए, अब साफ होकर निकलेंगे: ललन सिंह
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र में एनसीपी के भ्रष्टाचारी नेता बीजेपी की वॉशिंग मशीन में चले गए हैं जो अब साफ होकर निकलेंगे। उन्होंने कहा, "बीजेपी धन और बल पर राज्य की सरकारों को गिराने का काम करती है। बीजेपी ने इसकी शुरुआत एनडीए गठबंधन के दौरान जेडीयू के साथ ही की थी।"