एनसीपी के सभी विधायक मेरे साथ हैं: महाराष्ट्र का उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद अजित पवार
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा है, "सभी विधायक मेरे साथ हैं, हमने इस बारे में पार्टी के सीनियर नेताओं को बता दिया है।" पवार ने कहा, "अभी हमने शपथ ली है, अगले विस्तार में कुछ और विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।" उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र की प्रगति के लिए यह निर्णय लिया।"