एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भंग किए पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रकोष्ठ और विभाग
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। हालांकि यह फैसला महाराष्ट्र या अन्य किसी राज्य इकाई और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की महिला, युवा और छात्र इकाइयों पर लागू नहीं होगा। गौरतलब है, महाराष्ट्र की एमवीए गठबंधन सरकार गिरने के बाद पवार ने यह फैसला लिया है।