एनसीपी में जारी संकट के बीच महाराष्ट्र के सीएम शिंदे से फडणवीस ने की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से गुरुवार देर रात उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में एनसीपी नेता अजित पवार समेत पार्टी के 9 विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हुए थे।

Load More